Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Ganga Yatra: CM योगी बोले, नमामि गंगे से कानपुर में निर्मल हो गया मां गंगा …….
  • उत्तर प्रदेश

Ganga Yatra: CM योगी बोले, नमामि गंगे से कानपुर में निर्मल हो गया मां गंगा …….

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
31_01_2020-ganga_arti_by_cm_19987255_135237371

गंगा यात्रा के समापन पर उसका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अटल घाट पहुंच गए हैं। उन्होंने घाट पर पूजन करने के साथ ही गंगा की आरती भी की।

आरती के बाद निषाद पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही मौसम खराब था। बारिश की आशंका थी पर आज मौसम सुहाना है। फर्रुखाबाद की घटना को लेकर बोले, दरिंदा 26 बच्चों को कब्जे में लिए हुए था। मां गंगा की कृपा से दरिंदा मुड़भेड़ में मारा गया और सभी बच्चे सकुशल हैं। कानून ने बढिय़ा काम किया है।

कहा कि कानपुरवासी जानते हैं कि नमामि गंगे का सबसे क्रिटिकल प्वाइंट  यही था, लेकिन यहां पर बदलाव हुआ है। उसकी रिपोर्ट प्रधानमंत्री जी को दी तो उन्होंने राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक यहीं पर रखी। पहले जाजमऊ में मछलियां मर जाती थीं, लेकिन अब स्थिति सुधरी है। नमामि गंगे परियोजना से लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। कानपुर में मोदी जी ने मंत्र दिया था कि गंगा आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का मार्ग है। बोले कि पांच दिनों की 1338 किलोमीटर की गंगा यात्रा में विभिन्न तरह के रचनात्मक कार्यक्रम हुए। उन्होंने गंगा के किनारे के गांव में केमिकल का प्रयोग न करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों को गंगा की निर्मलता, अविरलता व  स्वच्छता का संकल्प दिलाया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आज होगी डीजीपी ओपी सिंह की विदाई, 64 साल पुरानी 3 गियर की विंटेज कार में
Next: जम्मू-श्रीनगर: जम्मू के नगरोटा में एक टोल प्लाजा पर 3 आतंकी ढेर, 2 की तलाश जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.