Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • PM मोदी 7 फरवरी को असम के कोकराझार में करेंगे बड़ी रैली
  • राजनीति

PM मोदी 7 फरवरी को असम के कोकराझार में करेंगे बड़ी रैली

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images (6)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को असम के कोकराझार में बड़ी रैली में शामिल होने जाएंगे. यह बोडो समझौते और सीएए के बाद पहली यात्रा है. पीएम मोदी की अब तक असम के लिए दो बार यात्रा रद्द हो चुकी है. बीते महीने भी प्रधानमंत्री मोदी की असम यात्रा रद्द हुई थी. 10 जनवरी को गुवाहाटी में आयोजित सरकार के ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स’ के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने नहीं जाने का फैसला किया था. नवंबर महीने में जापान के पीएम शिंजो आबे का भारत दौरा रद्द कर दिया गया था क्‍योंकि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उन्‍हें गुवाहाटी में जिस वार्ष‍िक सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेना था, वह सीएए के विरोध में हो रहे भारी प्रदर्शनों के चलते स्‍थगित कर दिया गया था.

 वहीं, ऑल असम स्‍टूडेंट्स यूनियन और नॉर्थ ईस्‍ट स्‍टूडेंट्स यूनियन जैसे छात्र संगठनों ने पीएम मोदी और अमित शाह के पूर्वोत्तर भारत के किसी भी हिस्‍से का दौरा करने के खिलाफ चेतावनी दी थी.नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी के खिलाफ जनता के गुस्से के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी असम यात्रा रद्द करनी पड़ी है. येचुरी ने ट्वीट कर कहा था सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ सड़कों पर जनता का गुस्सा इतना ज्यादा और इस सीमा तक उपजा है कि मोदी को दो बार असम दौरा रद्द करना पड़ा.

Post navigation

Previous: सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक
Next: ‘तानाजी’ की चौथे हफ़्ते में शानदार एंट्री, ‘सिम्बा’ और ‘कृष 3’ के रिकॉर्ड टूटे

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 8 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 9 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.