Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अमिताभ बच्चन जी ने लिखी ये खास कविता
  • खेल
  • मनोरंजन

भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अमिताभ बच्चन जी ने लिखी ये खास कविता

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images (3)

नई दिल्ली, जेएनएन। महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्मों की तरह उनके फैंस को सोशल  मीडिया पर उनके पोस्ट का भी इंतजार रहता है। ये कहना गलत नहीं कि अमिताभ बच्चन के दिन की शुरूआत ही सोशल मीडिया से शुरू होती है। आए दिन वह वह अपने विचार सोशल मीडिया पर पोस्ट के ​जरिए फैंस से शेयर करते रहते हैं। फिल्मों के अलावा बिग बी को खेल में भी काफी दिलचस्पी है। यही नहीें भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैचों पर वह पूरी नजर बनाए रखते हैं और इसके बाद वह सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन भी देते हैं। वहीं  भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के चौथे मैच में भी भारत ने अपनी विरोधी टीम को धूल चटाई। इस मैच को देखने के बाद बिग बी काफी उत्साहित नजर आए। साथ ही उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की।

अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। वहीं इस ट्वीट पर कई सारे रीट्वीट किए जा चुके हैं। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह डायरेक्टर अहमद खान और इंदर कुमार की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’, डायरेक्टर अयान मुखर्जी और एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह ‘गुलाबो सिबातो’, ‘चेहरा’ और ‘झुण्ड’ में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि ‘झुण्ड’ मराठी ब्लॉकबस्टर ‘सैराट’ बनाने वाले नागराज मंजुले  की फिल्म है।

शुक्रवार को वेलिंगटन में हुए चौथे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड खेल में धूल चटाई। इस बाद से अमिताभ खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने ने ट्विटर पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाते हुए एक कविता लिखी। अमिताभ ने लिखा, ‘New Zealand गेंद बल्ला खेलें, खेलें भारत संग। तीन शून्य, से हार चुके हैं, फिर भी उड़ें न रंग। दुई बार एक के बाद एक हैं  खेलें , सूपर ओवर , भैया। दूनहि बार पछाड़ दिए हैं – अब बोलें “हाई हाई दैइया”।

Post navigation

Previous: ‘तानाजी’ की चौथे हफ़्ते में शानदार एंट्री, ‘सिम्बा’ और ‘कृष 3’ के रिकॉर्ड टूटे
Next: जामिया फायरिंग मामला

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.