Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • KTM ने भारत में लॉन्च की अपनी BS6 रेंज की मोटरसाइकिल्स
  • बिजनेस

KTM ने भारत में लॉन्च की अपनी BS6 रेंज की मोटरसाइकिल्स

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
КТМ-logo

KTM ने अपकमिंग BS6 रेगुलेशन के तहत अपनी पूरी प्रोडक्ट लाइन को अपग्रेड कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने मॅाडल में कुछ मकैनिकल बदलाव और अपग्रेडेशन भी किए हैं। नए उत्सर्जन मानक के बाद कंपनी ने इनकी कीमतों में 3328 रुपये और 10,496 रुपये बढ़ोतरी की है। नई 2020 KTM Duke 200 इनमें कंपनी की पूरी तरह नई मोटरसाइकिल है और इसमें कंपनी ने नए हल्के वजन वाले स्पिल्ट ट्रेलिन फ्रेम का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही इसमें नया टैंक और नए हेडलैंप के साथ ज्यादा स्पोर्टी स्टांस दिया है।

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 199.5 cc का लिक्विड-कूल्ड, फोर-वॉल्व, DOHC इंजन दिया गया है। कंपनी ने इसमें 10,000 rpm पर 24 bhp की पावर और 8,000 rpm पर 19.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक का वजन 150.3 kg है और इसमें कंपनी ने जल्दी शिफ्ट के लिए वेट मल्टी-डिस्क क्लच, डुअल चैनल ABS और दो नए कलर विकल्प भी दिए हैं। KTM 200 Duke की कीमत 1.73 लाख रुपये है।

KTM 390 रेंज 373.3 cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वॉल्ट, लिक्विड कूल्ड FI BS6 इंजन दिया है, जो 9000 rpm पर 43 bhp की पावर और 7000 rpm पर 36 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 390 रेंज में कंपनी ने टेक्नोलॉजी के तौर पर राइड-बाय-वायर, स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल ABS के साथ Supermoto, TFT डिस्प्ले और LED हेडलैंप्स दिए हैं। 2020 KTM 390 में एक क्विकशिफ्टर प्लस स्टैंडर्ड दिया है, जिससे राइडर को अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट करने में आसानी रहती है।

Post navigation

Previous: Maruti ला रही है अपनी S-Presso का CNG मॉडल
Next: तेजस जैसी और ट्रेनें चलाने की हुई घोषणा

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.