Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Royal Enfield लाया Classic 500 का लिमिटेड एडिशन
  • बिजनेस

Royal Enfield लाया Classic 500 का लिमिटेड एडिशन

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
pic

रॉयल एनफील्ड अपने 500cc वाले इंजन का प्रॉडक्शन बंद कर रहा है। इसके चलते कंपनी की Classic 500, Bullet 500 और Thunderbird 500 बाइक्स अब बाजार में उपलब्ध नहीं होंगी। इसे यादगार बनाने के लिए कंपनी Classic 500 Tribute Black नाम से लिमिटेड एडिशन मॉडल लाई है। Royal Enfield की इस बाइक की बिक्री 10 फरवरी को दोपहर 2-5 बजे के बीच होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

ये आखिरी 500cc वाली बाइक्स ड्यूल टोन पेंट शेड मैट-ग्लॉस ब्लैक कलर में आएंगी।

क्लासिक 500 में दिया गया 499cc का इंजन 27.2bhp का पावर और 41.3Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन बीएस4 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है।

रॉयल एनफील्ड ने साल 2008 में क्लासिक 500 मोटरसाइकल लॉन्च की थी। यह कंपनी की सबसे पॉप्युलर मोटरसाइकल्स में से एक है। हालांकि, लॉन्चिंग के बाद से इस इंजन को अपडेट नहीं किया गया है। अब अप्रैल से लागू हो रहे कड़े बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप इसे अपग्रेड करना कंपनी का लिए आसान नहीं है।

रॉयल एनफील्ड की 500cc वाली बाइक्स की बिक्री 31 मार्च को बंद हो जाएगी, क्योंकि उसके अगले दिन, यानी 1 अप्रैल से बीएस6 एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाएंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Cable TV और DTH के नए प्लान्स 12 फरवरी को हो सकते हैं घोषित
Next: Baaghi 3 Poster हाथ में गन के साथ दिखे टाइगर श्रॉफ

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.