Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली चुनाव से पहले होगा राम मंदिर ट्रस्ट का गठन
  • उत्तर प्रदेश

दिल्ली चुनाव से पहले होगा राम मंदिर ट्रस्ट का गठन

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
hjdfs_5e39286c68605 (1)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले राम मंदिर ट्रस्ट का गठन होने की संभावना है. अगले तीन दिनों के भीतर केंद्र सरकार संसद को ट्रस्ट के गठन की जानकारी देगी। सुप्रीम कोर्ट ने नौ फरवरी 2020 तक ट्रस्ट के गठन और मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन देने का निर्देश दिया था।

सरकार ने मंगलवार को बताया कि उच्चतम न्यायालय के 9 नवंबर 2019 के निर्णय से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है और इसके निर्देशों के तहत केंद्र सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है. लोकसभा में भोला सिंह, जयंत कुमार राय, विनोद कुमार सोनकर, सुकांत मजूमदार और राजा अमरेश्वर नाईक के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘‘वर्ष 2010 की सिविल अपील संख्या 10866-10867 एवं अन्य संबंधित मामलों में उच्चतम न्यायालय द्वारा 9 नवंबर 2019 को दिये गए निर्णय से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है.”

उन्होंने बताया, ‘‘केंद्र सरकार उपरोक्त निर्णय में निहित दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ परामर्श करने सहित सभी आवश्यक कदम उठा रही है.” वहीं, जिलाधिकारी ने अयोध्या नगरी में भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए कुछ स्थानीय ग्रामीणों की आपत्ति के बीच भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

यह योगी आदित्यनाथ सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी घोषणा दो साल पहले की गई थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाओमी के इन स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ऑफर्स
Next: ऑटो एक्सपो 2020: रेनॉ ने किया सिटी के-ज़ैडई इलैक्ट्रिक कार का डेब्यू

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.