Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • किआ कार्निवल भारत में लॉन्च
  • बिजनेस

किआ कार्निवल भारत में लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

ऑटो एक्सपो 2020 शुरू हो चुका है और यहां किआ मोटर्स ने आखिरकार कार्निवल MPV लॉन्च कर दी है. नई किआ कार्निवल की दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.95 लाख रुपए रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 333.95 लाख रुपए तक जाती है. इस सैगमेंट में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की जगह प्रिमियम MPV के नीचे की है जिसे कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिट के रूप में लॉन्च की गई है. बिल्कुल नई किआ कार्निवल भारत में कंपनी की दूसरी कार है जो किआ सेल्टोस के बाद लॉन्च की गई है. किआ ने नई कार्निवल के साथ 10.1-इंच का एंटरटेनमेंट स्क्रीन पिछले यात्रियों के लिए दिया है जिसे मोबाइल ऐप के ज़रिए उपयोग में लाया जा सकता है.

किआ मोटर इंडिया की ये MPV बड़े आकार की है जिसके केबिन में खूब सारी जगह उपलब्ध कराई गई है. ये MPV तीन वेरिएंट्स – प्रिमियम, प्रेस्टीज और लिमोज़िन में पेश की गई है और ये कार 7, 8 और 9 सीटर विकल्प में उपलब्ध है. किआ कार्निवल के साथ एलईडी डेटाइम रिनंग लाइट्स, एलईडी हैडलैंप्स, फॉग लैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं. MPV के साथ डुअल इलैक्ट्रिक सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, पावर्ड टेलगेट, एक टच में बंद होने वाले डोर्स और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है.

किआ कार्निवल MPV के साथ 2.2-लीटर का वीजीटी डीजल इंजन दिया गया है जो BS6 मानकों वाला है और 197 bhp पावर के साथ 440 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है जो अगले व्हील्स को पावर सप्लाई करता है. भारतीय बाज़ार में कार्निवल का मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और इसुज़ु एमयू-एक्स से होने वाला है.

Post navigation

Previous: Oppo A8 और F15s अगले महीने हो सकते हैं भारत में लॉन्च
Next: टाटा ने पेश की पूरी तरह इलैक्ट्रिक सिएरा SUV कॉन्सेप्ट

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.