Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Audi A8 L भारत में हुई लॉन्च
  • बिजनेस

Audi A8 L भारत में हुई लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
A178321_blog

जर्मनी की जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi ने अपनी फ्लैगशिप सेडान A8 L का फॉर्थ जेनरेशन मॉडल Audi A8 L 55 TFSI भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह नई सेडान कैसी है और इसके फीचर्स कैसे हैं।

इंजन और पावर की बात की जाए तो Audi A8 L में 3.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गाय है जो कि 340hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह सेडान महज 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

ऑडी ए8 एल फॉर्थ जेनरेशन मॉडल में ‘Vorsprung durch Technik’ के लिए बेंचमार्क प्रदान करती है – एक नई डिजाइन लैग्वेज के साथ, एक इनोवेटिव टचस्क्रीन ऑपरेटिंग कॉन्सेप्ट लग्जरी फीचर्स और इंफोटोनमेंट ऑप्शन से लैस है।

Audi India के हैड बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि नई A8 L ऑडी के लिए एक नए डिजाइन के युग की शुरुआत करती है। यह सेडान टेक्नोलॉजी, परिष्कृत और फीचर्स से लैस है। कंपनी ने अपनी फॉर्थ जेनरेशन में Audi A8 L को फिर से री-इंजीनियर्ड किया है – इसमें अब बड़ा डाइमेंशन है और हैवी कस्टमाइज है। हम ग्राहकों को उनकी पसंद और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी कार को कस्टमाइज करते हैं।

नई Audi A8 L उसी सफलता को हासिल करेगी जो पहले की कारों को हासिल हुई है। ढिल्लों ने आगे कहा कि हम एक शानदार दिखने के साथ मॉड्रन लग्जरी केबिन और फीचर्स के साथ एक अल्ट्रा-शानदार रियर कार लेकर आए हैं। ऑडी ए8 एल लग्जरी का प्रतीक है और हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का एक जरूरी हिस्सा है। 2020 में C & D सेगमेंट की कारों पर जोर दिया गया है। बिल्कुल नई Audi A6 और Audi Q8 के बाद A8 L हमारी तीसरी पूरी पुरी तरह से नई BS-VI कंप्लेंट कार है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: MG Hector BS6 पेट्रोल हुई लॉन्च
Next: Lexus LC500h भारत में हुई लॉन्च

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.