Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Lexus LC500h भारत में हुई लॉन्च
  • बिजनेस

Lexus LC500h भारत में हुई लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Lexus-LC500h-1-1280x720

जापान की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Lexus ने भारत में अपनी नई कार Lexus LC500h लॉन्च की है। Lexus की यह कार फिलहाल दुनिया भर के 68 देशों में उपलब्ध थी और अब यह कार भारत में भी आ गई है। Lexus की इस ग्रैंड टूरर कार की डिलिवरी मार्च में शुरू करेगी। दुनिया भर में अब तक Lexus LC500h की 12,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी चुकी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह कार कैसी है और इसके फीचर्स कैसे हैं।

इंजन और पावर की बात की जाए तो LC500h में 3.6 लीटर V6 हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 300 Hp की पावर और 348 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा दी गई 2 इलेक्ट्रिक मोटर 180 Hp की पावर जेनरेट करती हैं।

इस कार में दिया गया हाइब्रिड इंजन मिलकर 354 Hp की पावर जेनरेट करता है। स्पीड की बात की जाए तो यह कार 4.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। लुक और डिजाइन की बात की जाए तो Lexus LC500h के फ्रंट में बड़ी ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प और एल-शेप डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं।

इस कार के साथ Lexus कस्टमाइजेशन और पर्सनलाइजेशन का विकल्प भी दे रही है, जिसके जरिए ग्राहक इसमें कुछ भी बदलाव करवा सकते हैं और अपने अनुसार, चीजें शामिल करवा सकते हैं। फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में 10.3 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10-साइड पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत की बात की जाए तो Lexus LC500h की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.96 करोड़ रुपये है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Audi A8 L भारत में हुई लॉन्च
Next: महिंद्रा ने लॉन्च की भारत की सबसे सस्ती इलैक्ट्रिक कार eKUV100

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.