Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मोदी का राहुल पर तंज ,’युवा डंडे मारेंगे’ सूर्य नमस्कार करके पीठ मजबूत करूंगा
  • देश
  • राजनीति

मोदी का राहुल पर तंज ,’युवा डंडे मारेंगे’ सूर्य नमस्कार करके पीठ मजबूत करूंगा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-28

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने आ गए. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राहुल पर चुन-चुनकर निशाना साधा. साथ ही बीते दिन दिए गए उनके डंडे वाले बयान पर जमकर तंज कसे, यहां तक कि पीएम मोदी ने बगैर नाम लिए राहुल गांधी को ट्यूबलाइट बता दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के बयान पर तंज करते हुए कहा, ‘मैंने कल कांग्रेस के एक नेता का घोषणापत्र सुना, उन्होंने घोषणा की है कि 6 महीने में मोदी को डंडे मारेंगे, ये बात सही है कि ये काम कठिन है और तैयारी के लिए थोड़ा समय लगता है. लेकिन मैंने भी 6 माह में तय किया है कि रोज सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा ताकि अब तक करीब 20 साल से ऐसी गंदी गालियां सुन रहा हूं कि अपने आपको को गाली प्रूफ बना दिया है. इसलिए छह महीने ऐसे सूर्य नमस्कार करूंगा कि मेरी पीठ को भी हर डंडे झेलने की ताकत वाला बना दूंगा.’ उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि पहले से घोषणा कर दी गई है तो मुझे छह महीने एक्सरसाइज बढ़ाने का वक्त मिलेगा.

क्या था राहुल गांधी का बयान?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के हौज रानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा था, ‘ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा. हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श‍िक्षक के गले पर मारा चाकू, हालत गंभीर-आरोप‍ित फरार
Next: राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा 6 महीने बाद घर से नहीं निकल पाएंगे, ……..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.