Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इमरान खान की धमकी…तो ये होगी मोदी की आखिरी गलती
  • देश
  • राजनीति

इमरान खान की धमकी…तो ये होगी मोदी की आखिरी गलती

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान को युद्ध में दस दिन में ही धूल चटा देने वाले बयान के बाद से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम मोदी की चेतावनी पर कहा कि मोदी यह जान लें कि पाकिस्तान पर हमला उनकी आखिरी गलती होगी.

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार को मनाए गए ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ के मौके पर इमरान ने कहा, “मोदी किसी गलतफहमी में न रहें. अगर उन्होंने पाकिस्तान पर हमला किया तो यह उनकी आखिरी गलती होगी.”

इमरान ने मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने पर कहा, “मोदी ने घमंड में 5 अगस्त को जो गलती की, उसे देखते हुए और अल्लाह पर ईमान रखते हुए मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि अब कश्मीर ‘आजाद’ होगा. दुनिया कश्मीर का संज्ञान ले रही है.”

पाक पीएम ने कहा कि जब कश्मीर में कर्फ्यू हटेगा तो वहां इंसानों का सैलाब आएगा और सिर्फ ‘आजादी’ की आवाज आएगी. फिर मोदी का कोई पत्ता नहीं चलेगा.

इमरान खान ने इसके बाद अफगानिस्तान का उदाहरण दिया और कहा, मोदी ने बयान दिया कि भारत दस दिन में पाकिस्तान पर विजय पा लेगा. लगता है मोदी ने दुनिया का इतिहास नहीं पढ़ा है, लगता है उनकी डिग्री जाली है. कोई इन्हें बताए कि दुनिया की सबसे बड़ी ताकत (अमेरिका) 19 साल से अफगानिस्तान में है. इसके जनरलों ने भी कहा था कि चंद दिन में अफगानिस्तान पर विजय पा लेंगे.”

इमरान ने जनसभा में बेहद भड़काऊ भाषण में कहा, “उनका बड़ी-बड़ी मूंछों वाला पायलट (अभिनंदन) गिरा लेकिन हमने उसे भी वापस कर दिया क्योंकि हम शांति चाहते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Malang Movie Review: आदित्य-दिशा की मलंग रिलीज, फैंस ने कहा- पैसा वसूल
Next: बच्चे ने निगल लिया LED बल्ब, फेफड़े में जा फंसा, एक्सरे देख डॉक्टर भी दंग

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 20 hours ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 days ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.