Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आमिर खान ने कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘शिकारा’ को लेकर किया ट्वीट
  • मनोरंजन

आमिर खान ने कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘शिकारा’ को लेकर किया ट्वीट

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
76ik n

आमिर खान ने अपने निर्माता-निर्देशक दोस्त विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म ‘शिकारा ‘ की रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी हैं.  विषय के महत्व को समझते हुए, आमिर खान की शुभकामनाएं कुछ ऐसी हैं जो पूरी टीम को आत्मविश्वास प्रदान करते हुए, एक मजबूत समर्थन के रूप में काम करेगी.  आमिर खान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर विधु विनोद चोपड़ा सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा,”आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं विनोद! शिकारा हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है. एक ऐसी कहानी जो बताई जानी चाहिए.”

सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की हार्दिक शुभकामनाओं से अभिभूत, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल ने अभिनेता को धन्यवाद दिया है. आमिर खान ने कई प्रोजेक्ट्स पर विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया है और अपने शानदार जादू से बॉक्स ऑफिस पर राज करते आए हैं.

अभिनेता की हार्दिक शुभकामनाओं ने निश्चित रूप से पूरी टीम को प्रोत्साहित कर दिया है. ‘शिकारा’ में 1990 की घाटी से कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को उजागर किया गया है जिसे जगती और अन्य शिविरों के 40,000 असली प्रवासियों के साथ शूट किया गया है. यहीं नहीं, फिल्म में माइग्रेशन की वास्तविक फुटेज भी शामिल की गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केजरीवाल पर बोले मनोज तिवारी- छी छी छी…कितना गंदा आदमी!
Next: Vespa Racing Sixties लिमिटेड मॉडल हुआ पेश, जानें क्या है खास

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.