Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कैटरीना कैफ से अपने रिलेशनशिप को लेकर विक्की कौशल ने खोला राज, बोले- यह सबसे अच्छा एहसास है…
  • मनोरंजन

कैटरीना कैफ से अपने रिलेशनशिप को लेकर विक्की कौशल ने खोला राज, बोले- यह सबसे अच्छा एहसास है…

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images (2)

नई दिल्ली: 

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, दोनों कलाकारों को अक्सर साथ में देखा जा रहा है, जिससे लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में एक्टर विक्की कौशल ने डेक्कन क्रॉनिकल को दिये इंटरव्यू में अपने और कैटरीना कैफ के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने प्यार के बारे में बात करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे अच्छा एहसास है. इसके अलावा उन्होंने कैटरीना कैफ को डेट करने की बात पर कहा कि मैं कभी भी झूठ नहीं बोलूंगा, क्योंकि एक झूठ को छुपाने के लिए और भी कई झूठ बोलने पड़ते हैं.

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को डेट करने की अफवाह पर रिएक्शन देते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि मुझे यहां सफाई देने की कोई जरूरत है. मैं बस इतना कहूंगा कि कई बार आपको अपनी निजी जिंदगी को थोड़ा संभालने की जरूरत है. कई बार मैं अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुला हो जाता हूं, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोल सकता. अगर आप एक झूठ बोलते हैं तो आपको इसे छुपाना पड़ता है और अंत में आपको और भी झूछ बोलने पड़ते हैं. अगर आप कोई बयान देते हैं तो चर्चा और भी बढ़ती है. वाकई में अगर स्पष्ट रूप से कहूं तो ऐसा कुछ भी नहीं है.”

विक्की कौशल ने अपने इंटरव्यू के दौरान प्यार को लेकर भी कई बातें कहीं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि प्यार इस दुनिया में सबसे अच्छा एहसास है. कोई खुद को प्यार का अनुभव करते हुए खुद को सबसे अच्छे दौर में पाता है. वह जो कुछ भी करता है, वह जोश, अच्छे इरादों और भावनाओं के साथ करता है. मुझे लगता है कि यह वास्तव में अच्छा एहसास है.” बता दें कि विक्की कौशल जल्द ही फिल्म ‘भूत: द हॉन्टेड शिप’ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वह तख्त में भी दिखाई देने वाले हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में चलेगी 520Km
Next: PM नरेंद्र मोदी की दिल्ली वालों से अपील- वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.