Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाभारत को लेकर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नॉर्मल फिल्मों से पांच गुना बड़ी है ये फिल्म
  • मनोरंजन

महाभारत को लेकर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नॉर्मल फिल्मों से पांच गुना बड़ी है ये फिल्म

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

महाभारत फिल्म को लेकर चार महीने पहले ही खबर सामने आ चुकी है लेकिन उसके बाद से फिल्म पर कोई चर्चा नहीं हुई. फिल्म को लेकर अब दीपिका पादुकोण ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

सच्ची कहानी पर आधारित छपाक करने के बाद अब दीपिका पादुकोण माइथोलॉजिकल स्टोरी बेस्ड महाभारत में काम करने वाली हैं. इस फिल्म में दीपिका द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी. महाभारत फिल्म को लेकर चार महीने पहले ही खबर सामने आ चुकी थी लेकिन उसके बाद से फिल्म पर कोई चर्चा नहीं हुई. फिल्म को लेकर अब दीपिका पादुकोण ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने अपनी अपकमिंग फिल्म महाभारत को लेकर बात की है. दीपिका पादुकोण ने कहा- ‘मैं फिल्म का बज बनाने के लिए अनाउंसमेंट करने में विश्वास नहीं रखती. मैंने इस प्रोजेक्ट को काफी सोच-समझकर लिया है. मैं छपाक के प्रमोशंस में व्यस्त थी, इसलिए इस फिल्म के लिए बैठकर डिस्कशन करने का वक्त नहीं था. हमें अभी कास्ट और क्रू भी फाइनल करने हैं.

महाभारत में दीपिका दूसरी बार बतौर प्रोड्यूसर भी काम करेंगी. उन्होंने फिल्म की जिम्मेदारी पर बयान देते हुए कहा- महाभारत को बनाना दूसरी फिल्मों की तरह नहीं है. प्रोडक्शन स्केल से लेकर बजट और कॉस्ट्यूम्स तक, इसमें पांच गुना ज्यादा मेहनत लगेगी. मैं कम समय में इसे नहीं कर सकती. ये मेरी अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है.’ इस फिल्म को दीपिका मधु मंटेना के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी.

गौरतलब है कि जनवरी में रिलीज जोया अख्तर निर्देशित छपाक में भी दीपिका ने एक्टर के अलावा बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया था. यह प्रोड्यूसर के तौर पर उनकी पहली फिल्म थी. भले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही लेकिन बजट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे माध्यमों से अपनी लागत निकाल ली थी. फिल्म को क्रिट‍िक्स और ऑडियंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था.

Post navigation

Previous: ओलावृष्टि और बिजली की गरज के साथ इन राज्यों में बारिश की संभावना
Next: Coronavirus के नाम पर बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैकर

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.