Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • EeVe इंडिया ने पेश किए नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  • बिजनेस

EeVe इंडिया ने पेश किए नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture5et

देशभर में विस्तार के प्रयास में EeVe इंडिया ने देश के भव्य आयोजन ऑटो एक्स्पो 2020 में अपने दो शानदार दोपहिया वाहनों टेसोरो और फोरसेटी को पेश किया। इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्ट-अप EeVe इंडिया ने सुपर-एडवान्स्ड फीचर्स और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त ई-बाईक टेसोरो और रेट्रो ई-स्कूटर फोरसेटी डिजाइन को पेश किया है। ये प्रोडक्ट जल्द ही भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे।

नए प्रोडक्ट टेसोरो और फोरसेटी बेहद स्टाइलिश और शानदार फीचर्स से युक्त हैं, इनका डिजाइन अपने नए लुक के साथ राईड का डायनामिक अनुभव प्रदान करता है।

इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए हर्ष डीडवानिया, सह-संस्थापक और निदेशक ने कहा, “एक एक्सक्लुज़िव इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्टअप होने के नाते हमें खुशी है हम अपने नए प्रोडक्ट पेश करने जा रहे हैं। हम भारतीय दोपहिया वाहन चालकों की परेशानियों और देश की पर्यावरणी परिस्थितियों को समझते हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हमने टेसोरो और फोरसेटी को डिज़ाइन किया है जो आधुनिक तकनीक और पर्यावरणी स्वास्थ्य का बेहतरीन संतुलन है। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग एक बड़े बदलाव के दौर से गुज़र रहा है और हमें विश्वास है कि हमारे ये नए प्रोडक्ट उपभोक्ताओं में नया जोश उत्पन्न करेंगे और हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।”ऑटो एक्स्पो 2020 में दर्शाए जाने वाले सैंकड़ों शानदार इनोवेशन्स के बीच, EeVe इंडिया अपने पैविलियन में शानदार और आधुनिक प्रोडक्ट्स के साथ इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नए मार्ग प्रशस्त करने जा रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: WhatsApp डार्क मोड अब iPhone पर भी
Next: Auto Expo 2020 में पेश हुई अब तक की सबसे पावरफुल Compact SUV

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.