Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Auto Expo 2020 में पेश हुई अब तक की सबसे पावरफुल Compact SUV
  • बिजनेस

Auto Expo 2020 में पेश हुई अब तक की सबसे पावरफुल Compact SUV

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

फ्रांस की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Renault ने Auto Expo 2020 में Renault Duster Turbo को पेश कर दिया है। यहां हम आपको बात रहे हैं कि Renault Duster Turbo कैसी है और इसके स्पेशिफिकेशन और फीचर्स कैसे हैं।

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Renault Duster Turbo में 1.3-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 156 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जो कि स्टेंडर्ड पेट्रोल डस्टर से 50PS/108Nm ज्यादा है। जहां स्टेंडर्ड Duster 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT में आती है, वहीं नई Duster Turbo 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT में आएगी। Renault Duster Turbo एक अधिक पावरफुल Compact SUV है जो कि अब तक की भारत में मौजूद सबसे ज्यादा पावरफुल है। तुलना की जाए तो 1.5-लीटर डीजल इंजन 110PS की पावर और 245Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और नया पेट्रोल इंजन 46 PS की अधिक पावर और 5 Nm का ज्यादा टॉर्क जेनरेट करता है।

फीचर्स की बात कीजाए तो इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी DRLs, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटो AC, कैबिन प्री-कूल, आइडल स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल स्टार्ट एसिस्ट, पार्किंग कैमरा और एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। फिलहाल कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 2020 के बीच में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाली Renault Duster Turbo की कीमत करीब 13 लाख रुपये हो सकती है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EeVe इंडिया ने पेश किए नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
Next: Force Gurkha कस्टमाइज्ड व्हीकल में क्या है खास

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.