Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महबूबा मुफ्ती पर PSA की वजह को लेकर इल्तिजा मुफ्ती हैरान, JDU का झंडा शेयर कर पूछा ‘हरे’ रंग का मतलब
  • देश
  • राजनीति

महबूबा मुफ्ती पर PSA की वजह को लेकर इल्तिजा मुफ्ती हैरान, JDU का झंडा शेयर कर पूछा ‘हरे’ रंग का मतलब

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

श्रीनगर: 

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) पिछले साल 5 अगस्त से अपने घर में नजरबंद हैं. हाल ही में महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) लगाया गया है. उनकी पार्टी के नेता PSA लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं. मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti) ने रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला. इल्तिजा अपनी मां पर PSA लगाए जाने की वजह जानकर भी हैरान दिखीं. PSA लगाए जाने को लेकर सरकार के डोजियर में उनकी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के झंडे पर हरे रंग का जिक्र किया गया है. कहा गया है कि PDP का हरा झंडा उग्रता को दर्शाता है. इस पर महबूबा की बेटी इल्तिजा ने कहा कि भारतीय सेना की यूनिफॉर्म और बिहार में BJP की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) का झंडा भी तो हरा है.

इल्तिजा मुफ्ती ने महबूबा मुफ्ती के ट्विटर हैंडल से पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, PDP और JDU के झंडों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘PDP का मूल संदिग्ध है. पार्टी का हरे रंग का झंडा उग्रता को दर्शाता है. भारतीय सेना के अफसर हरे रंग की वर्दी पहनते हैं और उनके वाहन भी इसी रंग के हैं. क्या वो भी उग्रता के प्रतीक हैं. अगर PDP का मूल संदिग्ध है तो BJP ने साथ मिलकर सरकार क्यों बनाई. BJP की सहयोगी JDU और PDP का झंडा देखिए. हैरान हूं कि उनके झंडे में हरे रंग का क्या मतलब है. या एक पार्टी विश्वसनीय और राष्ट्रवादी तभी होगी जब वो BJP की सहयोगी हो.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से फिर गरमाई राजनीति, बिहार चुनाव को देख तेजस्वी यादव ने भी चढ़ाई बांहें
Next: आज का इतिहास: जब पंडित नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने जीता देश का पहला लोकसभा चुनाव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.