Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिशा और आदित्य की ‘मलंग’ ने चौथे दिन भी कि धांसू कमाई
  • मनोरंजन

दिशा और आदित्य की ‘मलंग’ ने चौथे दिन भी कि धांसू कमाई

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Anil-Kapoor-Aditya-Roy-Kapur-Disha-Patani-and-Kunal-Kemmu-s-Malang-movie-poster-

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर, एक्ट्रेस दिशा पटानी , अनिल कपूर और कुणाल खेमू की फिल्म ‘मलंग’ रिलीज हो चुकी है. दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर का बेफिक्रा अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, हालांकि, फिल्म की कहानी फैन्स पर कुछ खास असर नहीं डाल पा रही है. लेकिन फिर भी दिशा पटानी और आदित्य की फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है.  बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक ‘मलंग’ चौथे दिन यानी सोमवार को कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. सोमवार को ‘मलंग’ ने केवल 3.75  से 4 करोड़ रुपये की ही कमाई की. 

दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मलंग’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी, तो वहीं दूसरे दिन केवल 5 करोड़ रुपये की, तीसरे दिन फिल्म ने 9 से 9.25 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से फिल्म ने इन चार दिनों में 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिशा और आदित्य की फिल्म जल्द ही 50 करोड़ रुपये की कमाई पूरी कर लेगी. वहीं,’मलंग’ को समीक्षकों से भी मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी आपस में ही उलझ कर रह गई है. 

‘मलंग’ की कहानी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की है. दिशा और आदित्य की मुलाकात गोवा में होती है. दोनों साथ जिंदगी जीना शुरू करते हैं और अपने हर डर तथा शौक को पूरा करते हैं. लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि जन्नत में आग लग जाती है. रोमांटिक आदित्य रॉय कपूर एकदम बदल चुका है और अब एक रात है, कत्ल है. फिर एंट्री होती है अनिल कपूर और कुणाल खेमू को जिन्हें हालात पर काबू पाना है. लेकिन फिल्म का पहला पार्ट जहां कैरेक्टर्स को इस्टैब्लिश करने में काफी खिंच जाता है, वहीं दूसरे पार्ट में चीजों को समझाने की कोशिश की जाती है लेकिन फिर भी सवाल अनसुलझे ही रह जाते हैं. डायरेक्शन की बात करें तो मोहित सूरी यहां निराश करते हैं. वह इससे पहले ‘एक विलेन’ जैसी थ्रिलर दे चुके हैं, ऐसे में यह उनकी कमजोर फिल्म है. 

Post navigation

Previous: BJP की जीत पर मनोज तिवारी को भरोसा, बोले- हैरान मत होना अगर हम 55 सीटें जीत जाएं
Next: अजय देवगन की फिल्म का धमाल जारी

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.