Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या बिहार चुनाव में एक नाव की सवारी करेंगे नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार?
  • बिहार
  • राजनीति

क्या बिहार चुनाव में एक नाव की सवारी करेंगे नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार?

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (27)

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे के जरिए ध्रुवीकरण का खुला खेला है और नीतीश कुमार की पार्टी साथ में चुनाव लड़ रही थी. अब बिहार में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बिहार के सुशासन बाबू नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या एक ही नाव पर सवारी करेंगे? 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब बिहार में सियासी मुकाबला होना है. बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. यही वजह है कि दिल्ली के चुनाव नतीजों पर जिन लोगों की सबसे गहरी नज़र रही होगी, उनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम मुख्य रूप से शामिल है. दिल्ली के सियासी दंगल में बीजेपी नेताओं ने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद कार्ड के जरिए ध्रुवीकरण का खुला खेल खेला है. ऐसे में सवाल उठता है कि बिहार के सुशासन बाबू नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या एक ही नाव पर सवारी करेंगे या फिर अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग होगा?

दिल्ली के नतीजे बिहार में डालेंगे असर

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार लंबे अरसे के बाद पहली बार बिहार के बाहर बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरे थे. जेडीयू का बेशक दिल्ली के चुनाव में कोई खास दांव नहीं था, वो दो ही सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन जिस तरह से उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चुनावी जनसभाएं की हैं. ऐसे में दिल्ली के चुनाव के नतीजे बिहार की राजनीति पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से असर डाल सकते हैं.

बिहार में दो दलों के नहीं, दो गठबंधन के बीच संग्राम

बिहार विधानसभा चुनाव दो दलों के बजाय दो गठबंधनों के बीच होने की संभावना है. एनडीए में बीजेपी के अलावा जेडीयू और एलजेपी हैं और दूसरी ओर महागठबंध में आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी और कुछ अन्य छोटी पार्टियां होंगी. इसके अलावा जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार में काफी सक्रिय हैं और सीएए के खिलाफ लगातार बड़ी-बड़ी जनसभाएं कर रहे हैं, ऐसे में वामपंथी दल भी मैदान में किस्मत अजमाने उतरेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RCB ने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाई फोटो और नाम- कोहली भड़के, चहल हैरान
Next: कोरोना वायरस का अटैक होने पर शरीर पर होने लगता है ऐसा असर

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.