Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोगों की मौत , 8 गंभीर रूप से घायल
  • उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोगों की मौत , 8 गंभीर रूप से घायल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturei6e

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक बस और एक ट्रक की टक्कर से 14 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में 14 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 8 लोगों को गंभीर चोट आई हैं. अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. यह दुर्घटना फिरोजाबाद के नगला खनगर पुलिस स्टेशन के पास पेश आई. रात के तकरीबन 10 बजे यह दुर्घटना हुई. दरअसल स्लीपर बस दिल्ली से मोतिहारी जा रही थी. बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी.

बता दें कि घायल लोगों को इलाज के लिए इटावा के सैफई भेजा गया है. मामले में संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला मजिस्ट्रेट और सीनियर एसपी को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य के निर्देश दिए है. घायलों के इलाज के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में चुनावी जीत पर दलाई लामा ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई
Next: जामिया की छात्राओं का आरोप- पुलिस ने प्राइवेट पार्ट्स पर मारी लात, कपड़े फाड़े और गालियां दीं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.