Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • निर्भया मामले में डेथ वारंट जारी करने की मांग वाली अर्ज़ी पर सुनवाई 17 फरवरी तक के लिए टली
  • दिल्ली

निर्भया मामले में डेथ वारंट जारी करने की मांग वाली अर्ज़ी पर सुनवाई 17 फरवरी तक के लिए टली

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturegrewhrwhhj

निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में डेथ वारंट जारी करने की मांग वाली अर्ज़ी पर सुनवाई 17 फरवरी तक के लिए टल गई है. पटियाला कोर्ट ने इस मामले के दोषी पवन को वकील मुहैया कराया है. कोर्ट ने कहा कि दोषी के मौलिक अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती है. कोर्ट की सुनवाई टाले जाने पर निर्भया की मां ने कहा कि मैं भरोसा लेकर आती हूं फिर निराश होकर जाती हूं. इस पर कोर्ट ने कहा कि हम सभी को कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए.

निर्भया के माता पिता के वकील  जितेंद्र झा ने गुरुवार को कोर्ट से कहा कि आज की तारीख में कोई भी अर्जी लंबित नहीं है लिहाजा डेथ वारंट जारी किया जा सकता है. जितेंद्र झा ने कहा  कि इस मामले मे यह साफ दिख रहा है कि कैसे कानून की आड़ में फायदा उठाया जा रहा है. मामले को लगातार लटकाया जा रहा है.

झा ने कहा कि अगर आज डेथ वारेन्ट जारी करते हैं तो किसी के लिए कोई दिक्कत की बात नही है क्योंकि जेल में बैठे क्रिमिनल आराम से बैठे हैं कानून के साथ खेल रहे हैं. यहां से डेथ वाररेन्ट जारी होगा तो जाहिर तौर पर लीगल रेमिडस वो लेंगे. वरना इसी तरह बैठेंगे. इसी तरह कानून के साथ खेलेंगे.

दोषियों के वकील एपी सिंह  ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला लम्बित है उसके बाद कैसे डेथ वारंट जारी करने की मांग की जा सकती है. DLSA के वकील रवि काज़ी ने कहा कि अगर किसी के पास लीगल राइट्स है तो उसे छीना नहीं जा सकता.

दोषी मुकेश की वकील वृंदा ग्रोवर ने भी कहा कि जो व्यक्ति 7 साल से ज़्यादा जेल में रह रहा है क्या वह लग्ज़री में रह रहा है, इस तरह की दलील कोर्ट में नहीं देनी चाहिए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने कोरोना वायरस पर किया ट्वीट
Next: गार्गी कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.