Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CAA विरोधी हिंसा मामलों में तोड़फोड़ करने वाले 13 लोगों से 21 लाख रुपये वसूली के लिये नोटिस जारी
  • उत्तर प्रदेश

CAA विरोधी हिंसा मामलों में तोड़फोड़ करने वाले 13 लोगों से 21 लाख रुपये वसूली के लिये नोटिस जारी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturerwhwrh

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में लखनऊ में 19 दिसंबर को हिंसा के दौरान तोड़फोड़ करने वालों को जिला प्रशासन ने रिकवरी नोटिस जारी किया है. इस हिंसा के मामले में नुकसान में अपर जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने 13 लोगों पर आरोप तय करते हुए 21 लाख 76 हजार रूपये की रिकवरी करने का आदेश जारी किया है. अदालत ने इन सभी 13 लोगों को हर्जाना की राशि जमा करने के लिए 30 दिन का समय दिया है. लखनऊ के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने बताया कि नुकसान के कुल करीब साढ़े चार करोड़ रूपये की रिकवरी की जानी है और यह अभी पहली सूची है.

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 19 दिसंबर को लखनऊ में हिंसा के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है. अभी तक 13 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किये गये हैं, जिन्हें 21.76 लाख रुपये जमा करना होगा. जिन्हें नोटिस जारी हुआ है, इन लोगों की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ तथा आगजनी करने में संलिप्तता है. करीब एक दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले किया गया था.

मेश्राम ने बताया कि 19 दिसंबर को हुए उग्र प्रदर्शन को लेकर एडीएम टीजी की अदालत का यह पहला फैसला है. कुल 4.5 करोड़ रुपये की रिकवरी होनी है. आने वाले दिनों में कोर्ट इस तरह के और फैसले सुनाएगी. जिन 13 लोगों पर रिकवरी तय हुई है उन्हें हर हाल में 30 दिन के अंदर पैसा जमा करना होगा. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: त्रिपुरा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हत्या मामले में दो लोगों को मौत की सजा
Next: दोषी विनय की दया याचिका खारिज होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.