Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में बड़ी चुनावी जीत के बाद AAP बढ़ाएगी राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम
  • राजनीति

दिल्ली में बड़ी चुनावी जीत के बाद AAP बढ़ाएगी राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturegrhrh

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विस्तार के लिए पूरे देश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है. आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी ने ”सकारात्मक राष्ट्रवाद” के साथ पार्टी के विस्तार पर चर्चा करने के लिये रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के करीबी राय ने कहा कि पार्टी पहले चरण में पंजाब समेत कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी नजरें टिकाए हुए है. 

उन्होंने कहा, ”रविवार को होने वाली बैठक का एजेंडा बड़े पैमाने पर स्वंयसेवकों को पार्टी शामिल करके हमारे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना है.” केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे राय ने कहा कि लोग फोन नंबर (9871010101) पर मिस कॉल करके ‘आप’ के ”राष्ट्र निर्माण अभियान” से जुड़ सकेंगे. 

उन्होंने कहा, ”हम इस अभियान के जरिये बड़े पैमाने पर लोगों के बीच जाकर उन्हें स्वयंसेवक बनाएंगे. पार्टी देशभर में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी. आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश और गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ेगी.”

उन्होंने कहा, ”हम दिल्ली में सकारात्मक राष्ट्रवाद का प्रसार करेंगे, जो प्रेम और सम्मान पर आधारित होगा. भाजपा का राष्ट्रवाद घृणा और विभाजन पर आधारित है.”

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next: दिल्ली-एनसीआर में किया जा सकेगा निर्माण कार्य, सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध पूरी तरह से हटाया

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.