Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन ने कोरोना वायरस से निटपने में भारत की चिकित्सा संबंधी सहायता की सराहना की
  • विदेश

चीन ने कोरोना वायरस से निटपने में भारत की चिकित्सा संबंधी सहायता की सराहना की

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (33)oih

चीन ने जानलेवा कोराना वायरस से मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता और सहयोग की पेशकश की शुक्रवार को सराहना की. चीन का बयान ऐसे समय में आया है जब विदेश मंत्रालय ने उन 33 देशों की सूची जारी की है जिन्होंने इस महामारी से मुकाबले के लिए बीजिंग को चिकित्सा संबंधी सामान की आपूर्ति और सहायता प्रदान की. कोरोना वायरस के कारण चीन में करीब 1,500 लोगों की मौत हो चुकी है और 60,000 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने शुक्रवार को ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय बिरादरी खासकर विकासशील देशों का सहयोग और मित्रतापूर्ण सहायता के लिए स्वागत करता है और उन्हें धन्यवाद देता है. साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘ चीन को इस महामारी से निपटने के लिए अपनी ताकत पर पूरा भरोसा है. खुद के सक्षम होने को लेकर हम पूरी तरह आश्वस्त हैं.”

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें राजनयिक चैनलों के माध्यम मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी, 12 बजे तक कुल 33 देशों और चार अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने चीन को चिकित्सा संबंधी आपूर्ति की है. ” गेंग ने उन देशों का नाम लिया जिन्होंने चीन को सहायता दी. उन्होंने उन देशों का भी जिक्र किया जिन्होंने सहायता की पेशकश की. ब्रीफिंग के बाद गेंग ने कहा कि चीन इस महामारी का मुकाबला करने में उसे भारत द्वारा की गयी मदद की पेशकश की सराहना करता है. नौ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पत्र लिखा था और कोरोना वायरस से निपटने में भारत की सहायता की पेशकश की थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली-एनसीआर में किया जा सकेगा निर्माण कार्य, सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध पूरी तरह से हटाया
Next: Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.