Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बैंकिंग और वित्त कंपनियों के शेयरों में नरमी, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

बैंकिंग और वित्त कंपनियों के शेयरों में नरमी, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Capturecs

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच बैंकिंग और वित्त कंपनियों के शेयरों में गिरावट के साथ शुरुआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स 65 अंक गिरकर खुला. बीएसई का 30 कंपनी के शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 65 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 41,192.74 अंक पर खुला. हालांकि सुबह पौने ग्यारह बजे इसमें मामूली सुधार देखा गया. यह 22.44 अंक यानी 0.05 प्रतिशत सुधरकर 41,280.18 अंक पर चल रहा है. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28 अंक यानी 0.23 प्रतिशत टूटकर 12,085.45 अंक पर खुला.

सुबह पौने ग्यारह बजे इसमें 8.35 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,105.10 कारोबार हो रहा है. पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 41,257.74 अंक और निफ्टी 12,113.50 अंक पर बंद हुआ था. ब्रोकरों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस को लेकर फैली चिंता के बीच निवेशकों का रुख सावधानी भरा हुआ है. इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.19 प्रतिशत टूटकर 57.21 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 704.92 करोड़ रुपये की निकासी की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 219.54 करोड़ रुपये की लिवरली की.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी
Next: औरंगजेब के भाई दारा शिकोह की कब्र खोजने में जुटी मोदी सरकार

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.