Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PM नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई तो अरविंद केजरीवाल बोले- काश, आप आ पाते…
  • Uncategorized

PM नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई तो अरविंद केजरीवाल बोले- काश, आप आ पाते…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturehr

आम आदमी पार्टी  के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते रविवार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ केजरीवाल सरकार के पिछले कार्यकाल के सभी मंत्री- मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने भी मंत्री पद की शपथ ली. दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था. करीब 40 हजार लोग वहां पहुंचे थे. केजरीवाल ने दिल्ली के अलावा किसी अन्य राज्य के नेताओं को समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया था. AAP की ओर से दिल्ली की जनता के बीच से 50 मुख्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया था. शपथ लेने के बाद कई नेताओं ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के जरिए बधाई और अच्छे कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए उन्हें बधाई दी.

पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘मैं श्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देता हूं. बेहतर कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं.’ जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, ‘हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर. काश, आप आज आ पाते, लेकिन मैं समझता हूं कि आप व्यस्त थे. हमें अब दिल्ली को सभी भारतीयों के लिए गर्व का शहर बनाने की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए.’

बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल की ओर से पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था. रविवार को पीएम वाराणसी के दौरे पर थे. इसकी वजह से वह शपथ समारोह में शिरकत नहीं कर सके. साल 2015 में भी केजरीवाल ने पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था लेकिन उस साल भी पीएम दूसरे राज्य में होने की वजह से वहां नहीं पहुंच सके थे. गौरतलब है कि इस बार AAP की ओर से दिल्ली के सातों बीजेपी सांसदों को न्योता भेजा गया था लेकिन केजरीवाल के शपथ कार्यक्रम में कोई सांसद नहीं पहुंचा. बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक विजेंद्र गुप्ता जरूर केजरीवाल के शपथ समारोह में शामिल हुए. इस दौरान भी उन्होंने कार्यक्रम में खर्चे और अव्यवस्थाओं को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने की कोशिश की.

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हीरो स्प्लैंडर+, डेस्टिनी 125 और माइस्ट्रो ऐज 125 के BS6 मॉडल्स भारत में लॉन्च
Next: पाक दौरे पर आए UN चीफ ने की J&K पर टिप्पणी तो भारत बोला- तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए गुंजाइश नहीं

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.