Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता और TMC के पूर्व सांसद तापस पॉल का निधन
  • राजनीति

बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता और TMC के पूर्व सांसद तापस पॉल का निधन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capture67

बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व सांसद तापस पॉल (Tapas Pal) का आज (मंगलवार) सुबह निधन हो गया. वह 61 साल के थे. उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मिली जानकारी के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई है. उनकी मौत की खबर से सिनेमा और राजनीति जगत की हस्तियां शोक में हैं. वह साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे. उन्होंने TMC के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

तापस पॉल का जन्म 29 सितंबर, 1958 को हुआ था. उन्होंने 22 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. पॉल ने दादर कीर्ति फिल्म से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था. 80 के दशक में उन्होंने कामयाबी को छुआ. उनकी कई फिल्में बैक-टू-बैक सुपरहिट रहीं. ‘साहब’, ‘परबत प्रिया’, ‘भलोबासा भलोबासा’, ‘अमर बंधन’, ‘अनुरागेर चोयान’ समेत उनकी कई फिल्मों सुपरहिट रही थीं. साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म साहब के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.

तापस पॉल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था. उन्होंने अबोध फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट माधुरी दीक्षित थीं. फिल्म और राजनीतिक दुनिया से इतर पॉल विवादों में भी खूब रहे. दिसंबर 2016 में वह रोज वैली चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार भी हुए थे. उन्हें सीबीआई ने अरेस्ट किया था. पॉल को 13 महीने बाद जमानत मिली थी.

 

Post navigation

Previous: सुज़ुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 BS6 भारत में की गई लॉन्च
Next: आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, सिर में आई चोट

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 8 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 9 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.