Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्वाति मालीवाल ने अपने पति को दिया तलाक। ……
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

स्वाति मालीवाल ने अपने पति को दिया तलाक। ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
NAVEEN-JAIHIND

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पति से तलाक ले लिया है। स्वाति मालीवाल ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी साझा की है। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि मैं अपने पति नवीन जयहिंद को पूरी जिंदगी काफी मिस करूंगी। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में कहा सबसे दुखद पल तब होता है जब आपकी सुखद कहानी का अंत हो जाता है, मेरी हो गई है मेरा और नवीन का तलाक हो गया है। कई बार बहुत अच्छे लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं।

मैं हमेशा उन्हें और हमारा जीवन, जो हम साथ बिता सकते थे, उसे मिस करूंगी। साथ ही उन्होंने कहा, मैं हर दिन भगवान से प्रार्थना करूंगी कि वे हमें और हमारे जैसे दूसरे लोगों को ताकत दें ताकि इस दर्द को सहन कर सके।

आपको बता दें कि नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हैं. वह हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा भी चुके हैं. नवीन जयहिंद अन्ना आंदोलन के वक्त से ही अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हैं. इंडिया अगेंस्ट करप्शन की कोर कमेटी का हिस्सा रह चुके नवीन जयहिंद ने जन लोकपाल बिल का ड्राफ्ट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी

आम आदमी पार्टी की जब दिल्ली में 2015 में सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी. स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग का चेयरमैन बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में काफी काम किया. स्वाति मालीवाल लगातार स्पा सेंटर में छापे मारती हुई नज़र आईं, महिलाओं के लिए आवाज़ उठाई और कई बार केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर भी बैठीं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत कर रहा सबसे बड़े युद्ध के लिए तैयारी
Next: अधीर रंजन ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर कहीं ये बड़ी बात। …..

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.