Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ‘NZ एकमात्र ऐसी टीम जिसके साथ हम नंबर-1 साझा करने के लिए तैयार’
  • खेल

‘NZ एकमात्र ऐसी टीम जिसके साथ हम नंबर-1 साझा करने के लिए तैयार’

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

वेलिंग्टन में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और सम्मान की बात की. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले बुधवार को भारतीय दूतावास का दौरा किया. इस अवसर पर वेलिंग्टन में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और सम्मान की बात की. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कोहली ने यह बात कही है. कोहली ने कहा, ‘भारतीय उच्चायोग आना हमेशा खास रहता है क्योंकि हमें यहां भारत से आए कई लोगों से मिलने का मौका मिलता है.’

उन्होंने कहा, ‘हमने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को लेकर बातें सुनी हैं और मैं इससे ज्यादा सहमत नहीं हो सकता. मुझे लगता है कि अगर हमें टेस्ट रैंकिंग में किसी टीम के साथ अपना स्थान शेयर करना पड़े तो वह न्यूजीलैंड की ही टीम होगी.’कोहली और केन विलियमसन इस महीने के शुरू में पांचवें टी20 मैच में नहीं खेले थे और इस दौरान सीमा रेखा के पार आपस में बात करते हुए उनका वीडियो काफी चलन में रहा था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EXCLUSIVE INTERVIEW: दुनिया का कोई दिग्गज नहीं कर पाया ऐसा काम, भारत के बॉलर ने दिया अंजाम
Next: Realme X50 Pro 5G में होगा 32 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.