Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सेंसेक्स 100 अंक फिसला
  • बिजनेस

सेंसेक्स 100 अंक फिसला

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Capturekkkkk

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को आरंभिक सत्र के दौरान कमजोर कारोबारी रुझान के बीच सेंसेक्स 100 अंक फिसला और निफ्टी में भी लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था. सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 39.45 अंकों की कमजोरी के साथ 41,283.55 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी बीते सत्र से महज 3.35 अंक नीचे 12,122.55 पर बना हुआ था.उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है और डॉलर के मुकाबले देसी करेंसी रुपये में भी कमजोरी आई है.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से मामूली तेजी के साथ 41,334.96 पर खुला, लेकिन विकवाली के दबाव में जल्द ही फिसलकर 41,220.81 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में सेंसेक्स 41,323 पर बंद हुआ था.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी हालांकि पिछले सत्र से हल्की कमजोरी के साथ 12,119 पर खुला और 12,131.95 तक उछला, लेकिन बाद में फिसलकर 12,092.80 पर आ गया.उधर, डॉलर के मुकाबले देसी करेंसी रुपये में भी कमजोरी आई है. रुपया पिछले सत्र के मुकाबले 23 पैसे की कमजोरी के साथ 71.79 रुपये प्रति डॉलर पर खुला.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता ‘अटका’ नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- बाद में होगा बड़ा समझौता
Next: निर्भया के दोषी विनय ने जेल में दीवार पर सिर मारकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, 3 मार्च को होनी है फांसी

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.