Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • टीम इंड‍िया के स्‍प‍िन गेंदबाज रहे प्रज्ञान ओझा ने क्र‍िकेट के सभी फॉर्मेट से ल‍िया संन्‍यास..
  • खेल

टीम इंड‍िया के स्‍प‍िन गेंदबाज रहे प्रज्ञान ओझा ने क्र‍िकेट के सभी फॉर्मेट से ल‍िया संन्‍यास..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturerfbrbrb

टीम इंड‍िया के स्‍प‍िन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha)ने इंटरनेशनल क्र‍िकेट के तीनों फॉर्मेट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. भारत के बेहतरीन लेग स्‍प‍िन गेंदबाजों में शुमार ओझा ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी. ओझा ने भारत के ल‍िए 24 टेस्‍ट, 18 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्‍ट क्र‍िकेट में उनका र‍िकॉर्ड खासा प्रभावी रहा. ओझा ने टेस्‍ट में 30.26 के औसत से 113 व‍िकेट ल‍िए, इसमें सात बार पारी में पांच या इससे अध‍िक व‍िकेट शाम‍िल हैं. ओझा एक बार टेस्‍ट में 10 या इससे अध‍िक व‍िकेट लेने में भी सफल रहे. 47 रन देकर छह व‍िकेट ओझा का टेस्‍ट मैच की एक पारी में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा है.

ओड‍िशा के भुवनेश्‍वर में जन्‍मे प्रज्ञान के गेंदबाजी एक्‍शन को संद‍िग्‍ध मानते हुए र‍िपोर्ट क‍िया गया था, इसके बाद बॉल‍िंग एक्‍शन में सुधार करके प्रज्ञान ने क्र‍िकेट में वापसी भी की लेक‍िन वे पहले जैसे प्रभावी साब‍ित नहीं हो पाए.भारतीय क्र‍िकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ओझा को वर्ष 2014 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की वजह से गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया था. बीसीसीआई ने ओझा के घरेलू राज्य संघ हैदराबाद को आधिकारिक रूप से सूचित किया था कि उनके गेंदबाजी एक्शन में सुधार की जरूरत है

प्रज्ञान ओझा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो पेज का लेटर ल‍िखा है जिसमें अपनी टीम के पूर्व कप्तान और साथियों का धन्यवाद किया है. वहीं, इस लेटर के कैप्शन में ओझा ने लिखा है, “अब जीवन के अगले पड़ाव के लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है. प्यार और समर्थन देने वाला हर एक शख्स का मुझे हमेशा याद रहेगा और मुझे इससे हमेशा मोटिवेशन मिलेगा.” वनडे इंटरनेशनल में प्रज्ञान के नाम पर 21 व‍िकेट दर्ज हैं जबक‍ि टी20 इंटरनेशनल में उन्‍होंने छह मैचों में 10 व‍िकेट ल‍िए.

Post navigation

Previous: शाहीन बाग प्रदर्शन की वजह से बंद नोएडा-फरीदाबाद सड़क को कुछ देर के लिए खोला गया
Next: जिस पूर्व हॉकी कप्तान पर बनी ‘चक दे इंडिया’, उसने पति के खिलाफ दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.