Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CAA के खिलाफ जनसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने पर बोली BJP- ऐसे लोग हमेशा के लिए पाकिस्तान चले जाएं
  • देश
  • राजनीति

CAA के खिलाफ जनसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने पर बोली BJP- ऐसे लोग हमेशा के लिए पाकिस्तान चले जाएं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturey5y454y

बेंगलुरु में सीएए के विरोध में एक कार्यक्रम के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली लड़की के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी की कर्नाटक इकाई ने कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस की अगुवाई वाली देश-विरोधी ताकतों के नेतृत्व में संशोधित नागरिकता कानून (CAA)का विरोध हो रहा है. जो लोग पाकिस्तान का समर्थन करते हुए उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए.

कर्नाटक BJP ने अपने ट्वीट में कहा, “सीएए का विरोध करने वाली अमूल्या लियोन ने एआईएमआईएम (AIMIM)के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में बेंगलुरु पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. सच यह है कि सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पाकिस्तान और कांग्रेस की अगुवाई वाली देश-विरोधी ताकतों का संयुक्त उद्यम है. जो लोग पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, उन्हें हमेशा के लिए पाकिस्तान चले जाना चाहिए.’

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने ट्वीट में कहा, “सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के नाम पर हो रहे हैं पागलपन को देखिए…  बेंगलुरु में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली एक वामपंथी कार्यकर्ता… अतिवाद ने पूरी तरह से प्रदर्शनों पर कब्जा कर लिया है… यह कहने का समय आ गया है कि बस बहुत हुआ.”

उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA)के विरोध में बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को जनसभा का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए ओवैसी को बुलाया  गया था. इस दौरान, अमूल्या नाम की एक लड़की ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर सबको हैरानी में डाल दिया. इस दौरान, मंच पर मौजूद ओवैसी ने उसे रोकने की कोशिश की.

Post navigation

Previous: Realme X के लिए नया ColorOS 6 अपडेट जारी, अब वाई-फाई के जरिए होगी कॉल
Next: PM मोदी और CM उद्धव ठाकरे की मुलाकात से पहले बोले शिवसेना नेता संजय राउत- तूल देने की जरूरत नहीं

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.