Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • श्लोक नहीं सुना पाया 11 वर्षीय छात्र तो टीचर ने बेरहमी से पीटा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
  • महाराष्ट्र

श्लोक नहीं सुना पाया 11 वर्षीय छात्र तो टीचर ने बेरहमी से पीटा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturegggggggggggggggg

महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक टीचर द्वारा स्टूडेंट को बेरहमी से पीटने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुणे स्थित धार्मिक शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाले एक 11 साल के छात्र को होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक ने बेरहमी से पीटा. बताया जा रहा है कि पीड़ित हरिपाठ (श्लोक) नहीं सुना पाया था, जिसके बाद शिक्षक ने उसे छड़ी से पीटा. पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस (Pune Police) ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया है. शिक्षक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 10 दिन पूर्व पुणे के आलंदी इलाके स्थित माउली ज्ञानराज प्रसाद आध्यात्मिक शिक्षण संस्था की है. आरोपी शिक्षक का नाम भगवान महाराज पोहाने है. नाबालिग छात्र ठीक तरह से ‘हरिपाठ’ नहीं सुना पाया. जिसके बाद भगवान पोहाने को गुस्सा आ गया और उन्होंने बच्चे को छड़ी से बेरहमी से पीटा. उन्होंने उसके हाथ-पैर और छाती पर छड़ी से वार किया. वह मासूम को तब तक पीटते रहे जब तक वह बेसुध नहीं हो गया. पिटाई में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. पिंपरी चिंचवाड़ स्थित जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है.

आलंदी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर भगवान पोहाने के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया है. पोहाने को बीते गुरुवार परभणी से हिरासत में लेकर पुणे लाया गया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पीड़ित परिवार ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य छात्रों के परिजन भी सकते में हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ पर किया रिएक्ट
Next: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर फुरकान समेत 2 आतंकी ढेर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-06-26 at 5.18.34 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

आईफा कॉनेक्स का दूसरा संस्करण लौट रहा है, मनोरंजन के भविष्य पर होगा मंथन

Sarvoday Times 3 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-24 at 6.18.21 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्यार और रिश्तों को लेकर बदल गई मेरी सोच – निहारिका चौकसे

Sarvoday Times 3 months ago 0
झी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

कानपुर: शराबियों ने युवती को किया निर्वस्त्र, घर में घुसकर पीटा

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.