Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर बोले अमेरिका के विदेश मंत्री- हम इंडिया के साथ संबंधों को महत्व देते हैं
  • देश
  • विदेश

डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर बोले अमेरिका के विदेश मंत्री- हम इंडिया के साथ संबंधों को महत्व देते हैं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureasd

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने कहा कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की भारत की हालिया यात्रा दर्शाती है कि अमेरिका नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है. पोम्पिओ ने ट्रंप के दो दिवसीय भारत यात्रा से लौटने के एक दिन बाद गुरुवार को ट्वीट किया, ‘अमेरिका के राष्ट्रपति की इस सप्ताह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा इस बात को दर्शाती है कि अमेरिका, भारत एवं अमेरिका के संबंधों को कितना महत्व देता है.’

भारत यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप अहमदबाद, आगरा और नई दिल्ली भी गए थे. पोम्पिओ ने ट्रंप द्वारा किए गए व्हाइट हाउस के पोस्ट को दोबारा ट्वीट करते हुए कहा, ‘लोकतांत्रिक मूल्य हमें एकजुट करते हैं. साझे हित हमें जोड़ते हैं और राष्ट्रपति के नेतृत्व में हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और हो रही है.’

ट्रंप ने व्हाइट हाउस की ओर से जारी पोस्ट में कहा, ‘हम भारत के साथ हमारी साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं. हम दोनों देश स्वतंत्रता, व्यक्तिगत अधिकारों और कानून के शासन की रक्षा करने वाले संविधानों और लोकतंत्र की साझा परम्पराओं के कारण एकजुट रहे हैं.’

इस बीच दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया, ‘अमेरिका और भारत की साझेदारी में इस सप्ताह शानदार प्रगति की गई.’ वेल्स ने कहा कि ट्रंप की भारत यात्रा ने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया है और ऊर्जा, रक्षा, लोगों के बीच आपसी संबंध एवं हिंद-प्रशांत सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है.

 

Post navigation

Previous: दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे एसएन श्रीवास्तव, शनिवार को संभालेंगे जिम्मेदारी
Next: MS Dhoni के टी20 वर्ल्‍डकप में खेलने को लेकर महान कप‍िल देव ने कहा

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.