Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • टाइगर श्रॉफ की Heropanti 2 का पोस्टर हुआ रिलीज, तो फैन्स लगा रहे John Wick की नकल का आरोप
  • मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ की Heropanti 2 का पोस्टर हुआ रिलीज, तो फैन्स लगा रहे John Wick की नकल का आरोप

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturepoi

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अगली फिल्म ‘हीरोपंती 2 (Heropanti 2)’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ बहुत ही धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं और पोस्टर को देखकर यह बात साफ भी हो जाती है कि एक बार फिर उनका एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा. वैसे भी ‘हीरोपंती’ टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म रही है और इसी फिल्म ने उन्हें जबरदस्त पहचान भी दिलवाई थी. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘हीरोपंती 2 (Heropanti 2)’ को उनके मेंटॉर साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि अहमद खान फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. लेकिन फिल्म के धमाकेदार पोस्टर के रिलीज होते ही, इस पर ‘जॉन विक (John Wick)’की नकल के आरोप भी लगने शुरू हो गए हैं. फिल्म 16 जुलाई, 2021 में रिलीज होगी.

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘हीरोपंती 2 (Heropanti 2)’ को सोशल मीडिया पर कियानू रीव्ज की सुपरहिट फिल्म ‘जॉन विक’ से इंस्पायर बताया जा रहा है क्योंकि टाइगर श्रॉफ का कोट पैंट वाला लुक, कुछ-कुछ ‘जॉन विक’ जैसा ही है. यही नहीं फिल्म की टैगलाइन ‘द वर्ल्ड वॉन्ट्स हिम डैड (दुनिया उसकी मौत चाहती है)’ को भी ‘जॉन विक (John Wick)’ की स्टोरी लाइन से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है.

वैसे भी जॉन विक हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म रही है और कियानू रीव्ज (Keanu Reeves) का एक्शन अवतार दुनिया भर में पसंद किया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ को लेकर हंगामा मच गया है.

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘बागी 3’ मार्च में रिलीज होने जा रही है और इसमें भी टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है. फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. यह नहीं, टाइगर श्रॉफ की ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर’ भी सुपरहिट रही थी, और इसमें भी उनके एक्शन अवतार को जमकर पसंद किया गया था. अब देखना यह है कि टाइगर श्रॉफ का यह कोट-पैंट वाला अंदाज फैन्स के दिलों पर किस तरह राज करता है.

Post navigation

Previous: अजय देवगन तमिल की धमाकेदार एक्शन फिल्म Kaithi के रीमेक में आएंगे नजर, 12 फरवरी, 2021 को होगी रिलीज
Next: सुपरफास्ट, हमसफर एक्सप्रेस सहित आज कुल 545 ट्रेनें रद्द

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.