Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुपरफास्ट, हमसफर एक्सप्रेस सहित आज कुल 545 ट्रेनें रद्द
  • देश

सुपरफास्ट, हमसफर एक्सप्रेस सहित आज कुल 545 ट्रेनें रद्द

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Capture546894

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज (शुक्रवार) के दिन बड़ी खबर है. भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को कई यात्री ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया है या उनके मार्ग में परिवर्तन कर दिया है.  रेलवे ने रद्द होने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी है. रद्द होने वाली ट्रेनों में सुपरफास्ट, हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पर हो रहे मरम्मत के कारण और कुछ रूटों पर दोहरीकरण की वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है. रेलवे के अनुसार, शुक्रवार को कुल 545 ट्रेनें रद्द हैं. जानकारी के मुताबिक इन रद्द ट्रेनों में 400 ट्रेनों को पूर्ण रूप से कैंसिल कर दिया गया है. वहीं, 145 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है. इसके साथ ही शुक्रवार को 26 ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं. वहीं, 23 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.

शुक्रवार को रद्द रहने वाली ट्रेनों में स्पेशल ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, मेल, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस समेत कई रेलगाड़ियां शामिल हैं. रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची रेलवे की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उसमें बड़ी संख्या में यूपी और बिहार को जाने वाली ट्रेनें हैं.

ट्रेनों के कैंसिल होने के कारण बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टाइगर श्रॉफ की Heropanti 2 का पोस्टर हुआ रिलीज, तो फैन्स लगा रहे John Wick की नकल का आरोप
Next: मेघालय में झड़प में एक की मौत, छह जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.