Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सूर्यवंशी का ट्रेलर हुआ रिलीज फैंस को आया पसंद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

सूर्यवंशी का ट्रेलर हुआ रिलीज फैंस को आया पसंद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
10

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस एक्शन से भरे वीडियो को फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं. ऐसे में ट्विटर का इस पर चुटकी लेना भी बनता ही था. सूर्यवंशी के ट्रेलर का इंतजार सभी को काफी समय से था और जब ये ट्रेलर सामने आ गया है तो लोग अपनी खुशी और क्रिएटिविटी को रोक नहीं पा रहे ट्रेलर के कुछ डायलॉग्स लोगों के लिए मीम का अच्छा मैटेरियल बन गए हैं और ट्विटर पर कई यूजर्स ने जोक्स शेयर कर सूर्यवंशी के ट्रेलर की खूब चुटकी लेना भी शुरू कर दिया है.

बता दें कि फिल्म सूर्यवंशी, 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कटरीना कैफ ने साथ काम किया है. इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने और प्रोडक्शन करण जौहर ने किया है. इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी 9 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है.अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का जलवा केवल यू-ट्यूब पर ही नहीं, बल्कि ट्विटर पर भी खूब देखने को मिला. लेकिन यहां भी अजय देवगन की एंट्री और उनका अंदाज अक्षय कुमार पर भारी पड़ा. एक फैन ने अजय देवगन की भूमिका पर रिएक्शन देते हुए लिखा अजय देवगन केवल 30 सेकंड के लिए दिखाए गए, लेकिन उन्होंने पूरे शो पर ही कब्जा कर लिया. सूर्यवंशी, सिंघम के आगे कुछ नहीं है.

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी के ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही इसपर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. लेकिन कई फैंस ने ट्रेलर को देखने के बाद अक्षय कुमार से ज्यादा अजय देवगन की तारीफ की इसके अलावा कई फैंस ने फिल्म में अजय देवगन की एंट्री की भी खूब तारीफें कीं. एक फैन ने लिखा सिंघम की एंट्री का कोई मैच नहीं है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला कोरोना वायरस का व्यक्ति। …..
Next: श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने करवाया हॉट फोटो शूट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.