Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जल निगम भर्ती घोटाले में बढ़ी आजम खान की मुश्किलें
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

जल निगम भर्ती घोटाले में बढ़ी आजम खान की मुश्किलें

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
3

रामपुर से सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सपा सरकार में हुई जल निगम भर्ती घोटाले की जांच कर रही SIT ने आजम खान को दोषी माना है. आजम पर आरोप है कि 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता समेत कुल 1300 पद थे, जिनकी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई. आजम के खिलाफ आरोप है कि साल 2016-17 में जल निगम के भर्ती बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए उनके द्वारा 1300 पदों पर भर्ती में गड़बड़ी की गई. यूपी में योगी सरकार आने के बाद इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी बताति चलू की मामला सामने आने के बाद योगी सरकार ने जेई और क्लर्क की भर्तियों को रद्द कर दिया था.

इस मामले में पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खान के अलावा नगर विकास सचिव रहे एसपी सिंह, जल निगम के पूर्व एमडी पीके आसुदानी, जल निगम के तत्कालीनमुख्य अभियंता अनिल खरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. एसआईटी सभी अधिकारियों से लंबी पूछताछ कर चुकी है. अब एसआईटी की जांच प्रकिया पूरी हो चुकी है, जिसमें आजम खान को दोषी माना गया है फिलहाल एसआईटी ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी दी है.

अब मालूम हो कि सपा के शासनकाल में वर्ष 2016 के अंत में हुई जल निगम में 1300 पदों पर वैकेंसी निकली थी. इसमें 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता, 335 नैतिक लिपिक और 32 आशुलिपिक की भर्ती हुई थी. जल निगम विभाग के ही कुछ अधिकारियों ने इस संबंध में धांधली की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हुई हार
Next: अयोध्या में मस्जिद के लिए मिली जमीन पर हो खेती। ….

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 48 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.