Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस के चलते ज्‍यादा कीमत में मिल रहे मास्‍क
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कोरोना वायरस के चलते ज्‍यादा कीमत में मिल रहे मास्‍क

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Add-a-subheading-12__1583314356_14.142.189.98

राट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में कोरोना वायरस के कुछ मामलों की पहचान हुई है, जिसके बाद से दिल्ली-एनसीआर में लोग इसे लेकर बेहद सतर्कता बरत रहे हैं. लोग मास्क पहने और हैंड सेनिटाइजर्स का इस्तेमाल करते देखे जा सकते हैं. ऐसे में हैंड सेनिटाइजर्स और मास्क की डिमांड बढ़ती जा रही है. बढ़ती मांग के साथ इनके रेट भी उतने ही बढ़ गए हैं. सेनिटाइजर्स जहां दुकान से गायब हैं, वहीं मास्‍क तीन गुना से भी ज्‍यादा कीमत पर मिल रहा है दिल्ली स्थित एक मेडिकल स्टोर मालिक ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते अब दुकानों से हैंड सेनिटाइजर्स और मास्क मिलना लगभग मुश्किल सा हो गया है. जो मास्क पहले 50 से 60 रुपये का मिलता था, अब वह 100 से 150 रुपये में बेचा जा रहा है. यही नहीं, कहीं-कहीं तो इसे ब्लैक में भी बेचा जा रहा है.

भारत सरकार ने संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती उपाय करने शुरू कर दिए हैं. दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में भी इस बाबत निर्देश जारी किए गए हैं. कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बाद राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली मेट्रो ने भी सुरक्षा के तमाम इंतजामात किए हैं. दिल्ली मेट्रो की तरफ से इस बाबत जानकारी दी गई है कि कोरोना वायरस की रोकथाम और इस संबंध में जागरूकता फैलाने के उपाय किए जा रहे हैं

बतादे की चीन में महामारी के तौर पर फैले कोरोना वायरस ने अब भारत को अपने चपेट में ले लिया है इसपर अब केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने बताया है कि भारत में अब तक कोरोना वायरस से जुड़े 28 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से तीन मामले पुराने हैं, जो ठीक होकर अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज हो चुके हैं।

डॉ. हर्षवर्धन ने आज कोरोना वायरस से मुकाबला करने और इसके लिए की जा रही तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में दिल्‍ली सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल हुए। बैठक के बाद स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस से भारत में कुल 28 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड स्टार्स कैंसिल की शूटिंग
Next: IND Women vs ENG Women के बीच सेमीफाइनल आज……

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.