Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना वायरस के कारण टला शूटिंग वर्ल्ड कप
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कोरोना वायरस के कारण टला शूटिंग वर्ल्ड कप

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
06_03_2020-shooting_20091355

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नई दिल्ली में आगामी निशानेबाजी विश्व कप को स्थगित कर दिया गया जबकि टोक्यो में ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता रद कर दी गई। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ द्वारा स्वीकृत इस टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी के डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में 15 से 25 मार्च तक किया जाना था। ओलंपिक परीक्षण स्पर्धा का आयोजन 16 अप्रैल से होना था भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में टूर्नामेंट अब ओलंपिक गेम्स से पहले दो हिस्सो में कराया जाएगा।

प्रतियोगिता की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी सूत्र से मिली जानकारी के मुताबित 22 देशों ने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।टोक्यो ओलंपिक प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि आयोजनकर्ताओं ने 20 मार्च को ओलंपिक टॉर्च पहुंचने की सेरेमनी के आकार को कम कर दिया है।

आयोजनकर्ता कमेटी के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि 19 मार्च को 140 बच्चों को ग्रीस भी नहीं भेजा जाएगा, जहां से यह टॉर्च जापान के लिए रवाना होगी। ओलंपिक टॉर्च 12 मार्च को ग्रीस में प्रज्ज्वलित होगी और 20 मार्च को यह जापान पहुंचेगी। चार महीने की टॉर्च रिले 26 मार्च को शुरू होगी और इसका समापन 24 जुलाई को टोक्यो के राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।नुरेमबर्ग ने 31 मार्च को जर्मनी और इटली के बीच होने वाले दोस्ताना मुकाबले को रद करने की मांग की है।

इस मैच में उत्तरी इटली से काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। यह वही जगह है जहां पर कोरोना वायरस के बहुत केस सामने आए हैं। जर्मनी को भी 26 मार्च को स्पेन से मुकाबला खेलने के लिए मैड्रिड रवाना होना है। वहीं लिवरपूल ने भी अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके कोरोना वायरस से संक्रमित देशों में यात्रा रद कर दी हैं।

Post navigation

Previous: एक बार फिर आज वानखेड़े में उतरेंगे सचिन
Next: सिसोदिया ने कहा मुआवजे के लिए होगा वेरिफिकेशन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.