Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉक्स ऑफिस पर जारी है टाइगर की फिल्म का जलवा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

बॉक्स ऑफिस पर जारी है टाइगर की फिल्म का जलवा

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
10

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ,रितेश देशमुख और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. फिल्म लगातार सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रोजाना शानदार कलेक्शन कर रही है. बागी 3 के इस प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता का फिल्म दूसरे हफ्ते की शुरुआत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की बागी 3 ने बीते दिन 5.70 करोड़ रुपये की कमाई की. इस लिहाज से फिल्म ने सात दिनों में ही 90.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 3 ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.03 रुपये, तीसरे दिन 20.30 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.06 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14.05 रुपये और छठे दिन 8.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, जिस हिसाब से फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट थी, उस हिसाब से फिल्म कमाई कर पाने में थोड़ी पीछे रही है.

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की बागी 3 गुजरात में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रही है. गुजरात में कमाई करने के मामले में बागी 3 तान्हाजी और दबंग 3 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है. बता दें कि टाइगर श्रॉफ की बागी 3 की कहानी रॉनी और उसके भाई विक्रम यानी रितेश देशमुख की है. रॉनी बेशक उम्र में छोटा है लेकिन वह विक्रम का रक्षक है.

विक्रम को खरोंच भी आ जाए तो रॉनी सामने वाले के खून की नदियां बहा देता है. एक दिन जिंदगी में कुछ ऐसा तूफान आता है कि रॉनी को विक्रम को बचाने के लिए सीरिया जाना पड़ता है, और यहां उसका मुकाबला किसी एक दुश्मन नहीं बल्कि एक देश के साथ है.

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में गिरावट
Next: वायरस के चलते फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट टली

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.