Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत व साउथ अफ्रीका के बीच मैच होगा खाली स्टेडियम में
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

भारत व साउथ अफ्रीका के बीच मैच होगा खाली स्टेडियम में

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
indvssa_1584022348

आप सभी को बतादे की इस समय देश वायरस से जुज रहा है तो अब इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात को साफ किया है कि भारत और साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के बाकी दो मुकाबले खाली स्टेडियम में खेले जाएंग। साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों भारतीय दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच अगले दो वनडे मैच 15 और 18 मार्च को आयोजित किए जाने हैं।

15 मार्च को दूसरा वनडे मैच लखनऊ में खेला जाना है और 18 मार्च का मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। अब ये दोनों मुकाबले खेले तो जाएंगे, लेकिन लोकल दर्शक मैदान पर जाकर इसका मजा नहीं ले पाएंगे दरअसल कोरोना वायरस की वजह से बीसीसीआइ को सरकार की तरफ से ये सलाह दी गई है कि दोनों मुकाबले खाली स्टेडियम में आयोजित किए जाएं।

आपको बता दें कि भारत व साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मैच को रद कर दिया गया। कोरोना के कहर से आम लोगों को बचाने के लिए राज्य की सरकार हो या फिर देश की सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब भारत सरकार ने बीसीसीआइ के ये सुझाव दिया है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के अगले दो मैच बिना दर्शकों के आयोजित किए जाएं।

बोर्ड के पास इसके अलावा शायद कोई अन्य विकल्प भी नहीं है क्योंकि कोरोना को WHO ने महामारी घोषित कर दिया है और इससे लोगों को बचाने के लिए इस तरह के उपाय किया जा रहे हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ने भी देश के सभी खेल फेडरेशन और बीसीसीआइ से कहा है

कि स्वास्थ्य मंत्रालय के सुझावों पर ध्यान दें और खेल आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह को एक जगह जमा होने से रोका जाए। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए किसी भी इवेंट के आयोजन से पहले सरकार की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ही काम किया जाए।

Post navigation

Previous: IPL के पहले मुंबई,चेन्नई मैच की टिकट बिक्री पर प्रतिबंध
Next: वायरस के डर से ट्रंप ने आयरलैंड के पीएम से नहीं मिलाया हाथ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.