Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत,दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज हुई रद्द
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

भारत,दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज हुई रद्द

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
7

आपको बतादे की अब कोरोना वायरस की वजह से इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को रद्द कर दिया है. सीरीज का दूसरा वनडे 15 मार्च को लखनऊ में खेला जाना था, जबकि तीसरा वनडे 18 मार्च को कोलकाता में होना था. लेकिन बोर्ड ने सीरीज को रद्द करने का फैसला किया है. इससे पहले दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को बारिश की वजह से बिना टॉस के ही रद्द हो गया था BCCI ने इस बात का एलान किया है

कि इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के दोनों मैच कोरोना वायरस की वजह से रद्द किए जा रहे हैं. बीसीसीआई के इस एलान के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अपने देश में वापस लौट जाएंगे. हालांकि दोनों देशों के बीच यह सीरीज दोबारा होगी या नहीं इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है वही बताती चलू की इससे पहले खेल मंत्रालय की हिदायत के बाद BCCI ने गुरुवार को लखनऊ और कोलकाता में खेले जाने वाले मैच बंद दरवाजे में करवाने का फैसला किया था.

जिसका मतलब था कि यह दोनों मैच मैदान पर बिना दर्शकों की मौजूदगी के खेले जाएंगे. इसके साथ ही मैच के आयोजकों ने बिकी हुई टिकटों के पैसे भी वापस लौटाने का एलान किया था. लेकिन अब दोनों मैचों को रद्द ही कर दिया गया हैइंडिया प्रीमियर लीग का 13वां सीजन भी कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुआ है. 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के नए सीजन की तारीखों को बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है. हालांकि आईपीएल के आयोजन पर शनिवार को बड़ा फैसला होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वायरस के चलते IPL को 15 अप्रैल तक किया निलंबित
Next: सौराष्ट्र ने पहली बार रणजी ट्रॉफी पर किया कब्जा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.