Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सौराष्ट्र ने पहली बार रणजी ट्रॉफी पर किया कब्जा
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

सौराष्ट्र ने पहली बार रणजी ट्रॉफी पर किया कब्जा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

बड़ी खबर। …. सौराष्ट्र की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. बंगाल के खिलाफ फाइनल की पहली पारी में हासिल की गई बढ़त के आधार पर वह चैम्पियन बनी. सौराष्ट्र ने पहली पारी में 425 रन बनाए थे, जवाब में शुक्रवार को मैच के पांचवें दिन बंगाल की टीम अपनी पहली पारी में 381 रनों पर ढेर हो गई थी. जिससे सौराष्ट्र को 44 रनों की बेशकीमती बढ़त हासिल हो गई थी उल्लेखनीय है कि सौराष्ट्र की टीम पिछले आठ सीजन में चौथी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी. वह पिछले साल फाइनल में विदर्भ से हार गई थी.

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच के आखिरी दिन सौराष्ट्र ने चार विकेट के नुकसान पर 105 रन बना अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया और अंतत: पहली बार रणजी ट्रॉफी विजेता की ट्रॉफी उठाई वही बतादे की दूसरी पारी में सौराष्ट्र के लिए हार्विक देसाई ने 21, अवि बारोत ने 39, विश्वराज जडेजा ने 17, अर्पित वासवाडा ने तीन और शेल्डन जैक्सन ने नाबाद 12 रन बनाए.

सौराष्ट्र के लिए पहली पारी में वासवाडा ने 106, बारोत और जडेजा ने 54-54 रन बनाए थे. चेतेश्वर पुजारा ने 66 रनों का योगदान दिया था. बंगाल के लिए सुदीप चटर्जी ने 81, ऋद्धिमान साहा ने 64, अनुस्तूप मजूमदार ने 63 रन बनाए थे.कप्तान जयदेव उनादकट के महत्वपूर्ण मौके पर शानदार स्पेल से सौराष्ट्र ने शुक्रवार को राजकोट में बंगाल के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी ट्रॉफी चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया. बंगाल पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले पहली पारी में बढ़त हासिल करने की बेहतर स्थिति में दिख रहा था.

सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में जब 34 ओवर में तीन विकेट पर 105 रन बनाये थे, तब दोनों कप्तानों ने मैच समाप्त करने पर सहमति जता दी. सौराष्ट्र ने इस तरह से रणजी ट्रॉफी चैम्पियन में अपना नाम लिखवाया, जबकि बंगाल का 1989-90 के बाद पहला खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया.

Post navigation

Previous: भारत,दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज हुई रद्द
Next: दिशा पाटनी बेहद बोल्ड अवतार में आई नजर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.