Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे के लिए पहुंच गए है
  • देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे के लिए पहुंच गए है

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से हमारी भूटान के साथ वर्षों से जांची परखी मित्रता और मजबूत होगी तथा दोनों देशों के लोगों की समृद्धि तथा प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने पिछले वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की स्वर्ण जयंती मिलकर मनायी थी। 09 दोनों देशों की मित्रता विशेष है और भारत की पड़ोसी पहले की नीति का यह महत्वपूर्ण स्तंभ है। सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच इस दौरान कम से कम दस करारों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है और पांच परियोजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा। मेंगदेछू पनबिजली परियोजना का भी इसी दौरान उद्घाटन किया जा सकता है। वह एक कार्यक्रम भारतीय रूपे कार्ड को भी वहां लांच करेंगे। इससे पहले रूपे कार्ड सिंगापुर में भी लांच किया जा चुका है। प्रधानमंत्री भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक ग्राउंड स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। प्रभूटान की राजधानी थिम्पू में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। पीएम मोदी का भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मिलने का कार्यक्रम है। वह प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग के साथ विभिन्न विषयों पर द्विपक्षीय वातार् भी करेंगे। प्रधानमंत्री भूटान के रॉयल विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित भी करेंगे। वह राष्ट्रीय स्मारक पर भी जायेंगे। पीएम मोदी ने भूटान रवाना होने से पहले उम्मीद जतायी कि भूटान के नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत सार्थक रहेगी और विश्वास जताया कि इससे हमारी मित्रता और मजबूत होगी। आपको बता दें कि पीएम मोदी का यह दूसरा भूटान दौरान है। पीएम मोदी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा मैं द्विपक्षीय संबंधों के तमाम पहलुओं पर भूटान नरेश पूर्व नरेश और वहां के प्रधानमंत्री के साथ सार्थक बातचीत को लेकर आशान्वित हूं। मैं भूटान के रायल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करने को लेकर भी उत्सुक हूं। उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से हमारी भूटान के साथ वर्षों से जांची परखी मित्रता और मजबूत होगी तथा दोनों देशों के लोगों की समृद्धि तथा प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Post navigation

Previous: लखनऊ बिल्डिंग से कूदी छात्रा मचा हड़कंप बिल्डिंग के 13वे मंजिल से कूदी अंशु नामक छात्रा हिमालयन इन्क्लेव फेस3 के 13वे मंजिल से कूदी अंशु नामक छात्रा, हिमांशु क्राइम रिपोर्टर
Next:  लखनऊ, अंतर्राष्ट्रीय इतिहास एवं नागरिक शास्त्र महोत्सव रिफ्लेक्शन- 2019′ सी.एम. एस में 31 अगस्त से

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.