Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • निर्भया मामले में आज से चौथे दिन होगी दोषियों को फांसी। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

निर्भया मामले में आज से चौथे दिन होगी दोषियों को फांसी। …

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
nirbhaya-case_1580965285

आपको बतादे की निर्भया के दोषियों को 20 मार्च को फांसी होनी है। इसमें आज से सिर्फ चार दिन बचे हैं, ऐसे में तिहाड़ के अंदर चौथी बार फांसी की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि इस बीच दोषियों ने कई ऐसी याचिकाएं डाली हैं जो अब भी लंबित हैं, लेकिन इनमें से कुछ के लिए तो खुद अदालतें कह चुकी हैं कि इन केसों के फैसले का फांसी की तारीख पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन जब तक 20 तारीख को दोषियों को फांसी न हो जाए तब तक यह नहीं कहा जा सकता है कि इनकी फांसी चार दिन बाद निश्चित ही है। आइए जानते हैं। …

निर्भया के दोषियों की 20 मार्च को होने वाली फांसी से तीन दिन पहले यानी 17 मार्च को तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा जल्लाद। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस बार जल्लाद को तीन दिन पहले बुलाने का फैसला किया है। जेल प्रशासन ने इसके पीछे कोई विशेेष कारण नहीं बताया है। माना जा रहा है कि जेल प्रशासन को यह उम्मीद है कि कानूनी विकल्प खत्म होने से इस बार दोषियों की फांसी तय है।

तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि इस बार जल्लाद को 17 मार्च को ही आने के लिए कहा गया है। 20 मार्च को निर्भया के दोषियों की फांसी की तारीख तय है। ऐसे में जल्लाद के तीन दिन पहले पहुंचने से फांसी की तैयारी में मदद मिलेगी।

साथ ही जल्लाद की उपस्थिति में दो दिन तक फांसी का ट्रायल किया जाएगा। इससे पूर्व तीन बार फांसी की तारीख टली है और इस दौरान जल्लाद को दो दिन पहले जेल में बुलाया जाता था।जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि निर्भया के दोषियों के कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं। ऐसे में इस बार तय तारीख 20 मार्च को ही दोषियों को फांसी पर लटकाना जाना तय है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश विधानसभा स्‍थगित होने पर। …..
Next: कोरोना के कहर के साथ शाहीन बाग में प्रदर्शन भी जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.