Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हरियाणा के सभी जिलों में धारा 144 हुई लागू
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

हरियाणा के सभी जिलों में धारा 144 हुई लागू

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

बतादे कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए हरियाणा सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं. प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारियों और पुलिस कमिश्नर को अपने जिलों में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है. एएनआई की खबर के अनुसार, सरकार की तरफ से कहा गया है कि अपराध प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत संबंधित जिलों में सभी जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस कमिश्नर धारा 144 लागू करें. जिससे उनके न्यायिक क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर 5 और 5 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं हो सके इससे पहले प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया था.

यहां के सभी अधिकारियों के ऑफिशियल विदेश दौरों पर 31 मार्च तक रोक लगाई जा चुकी है. साथ ही हरियाणा में 31 मार्च तक सभी सिनेमा घरों, जिम, नाइट क्लबों, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को बंद रखने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल प्रतियोगिता और पारिवारिक कार्यक्रमों में 200 से अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

कोरोना वायरस के चलते पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल ने अपने चुनाव स्थगित कर दिया है. बार काउंसिल ने फैसला लिया है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की जिला अदालतों में सिर्फ जरूरी मामलों में ही वकील पेश हो.कोरोना वायरस के संक्रमण से गुरुवार को भारत में चौथी मौत हो चुकी है.

जिसको देखते हुए कई राज्‍यों ने कई तरह की पाबंदियां लगा रखी है. जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों ये कोरोना पॉडिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 223 हो गया है. वहीं पूरी दुनिया भर में अभी तक कोरोना वायरस से 10 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

Post navigation

Previous: कनिका से मिले दुष्यंत फिर मिले राष्ट्रपति से अब राष्ट्रपति कराएंगे जांच
Next: बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित भड़के कनिका कपूर पर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.