Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका में कोरोना वायरस से 419 लोगों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

अमेरिका में कोरोना वायरस से 419 लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
2020_3$2020032310361789443_0_news_large_17

आपको बतादे की वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने अब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 14,611 तक पहुंच गई है. अब इस वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण इटली और स्पेन में देखने को मिल रहा है. पूरे यूरोप में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है.अमेरिका में एक दिन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है सूत्रों के मुताबिक कुल कन्फर्म केस की संख्या 33,546 हो गई है. एक रिपब्लिकन सेनेटर रैंड पॉल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. वह यूएस में पहले सेनेटर हैं जिनमें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

अमेरिका में अबतक कोरोना से कुल 419 लोगों की मौत हो चुकी है.व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि न्यूयार्क, कैलिफोर्निया और वाशिंगटन कोरोना का केंद्र बना हुआ है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे 10 दिनों तक हर रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. न्यूयार्क में सबसे ज्यादा 15,000 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. जबकि न्यूयार्क में अबतक 114 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

ट्रंप ने न्यूयार्क में नेशनल गार्ड को लगाने की भी घोषणा की.चीन में कोरोना का कहर कम हो गया है लेकिन कोरोना ने पूरे यूरोप को अपना निशाना बनाया है. यूरोप के ज्यादातर देशों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 5,476 तक पहुंच गया है.

दुनिया में किसी भी देश में कोरोना से होने वाली मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. जबकि कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 59,138 हो गई है.इटली में कोरोना से मौत का आंकड़ा चीन से भी बड़ा हो गया है. जबकि तीसरे नंबर पर स्पेन है जहां मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है.

स्पेन में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,772 हो गई है, जबकि इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या 28,776 हो गई है. फ्रांस में भी मौत का आंकड़ा 676 तक पहुंच गया है. यहां कुल कन्फर्म केस की संख्या 16,018 हो गई है.

Post navigation

Previous: MP में लोगों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस। ……
Next: दिल्ली समेत 10 राज्यों में लॉकडाउन का हुआ ऐलान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.