Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आप विधायक राघव चड्ढा पर अफवाह फ़ैलाने के खिलाफ FIR हुई दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

आप विधायक राघव चड्ढा पर अफवाह फ़ैलाने के खिलाफ FIR हुई दर्ज

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
3

अफवाह फैलाने को लेकर दिल्ली के राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. शनिवार को विधायक राघव चड्ढा ने ट्वीट कर दावा किया था कि दिल्ली से यूपी की तरफ जाने वाले लोगों को योगी सरकार के निर्देश पर पुलिस डंडा मारकर खदेड़ रही है. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस ने राघव चड्ढा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. हालांक‍ि‍, राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर किए गए

ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया था हांलाकि, आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने बाद में ट्वीट डिलीट कर दिय़ा. लेकिन, इस मामले में अब वह घिरते नजर आ रहे हैं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत पटेल ने इस मामले में राघव चड्ढा के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज करवाई है. इसमें राघव राघव चड्ढा पर अवफाह फैलाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.दिल्ली और नोएडा बार्डर पर एक साथ भारी संख्या में लोगों के जमा होने पर अब सियासत भी शुरू हो गई है.

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढ़ा ने ट्वीट कर कर लिखा की योगी जी दिल्ली से UP जाने वाले लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटवा रहे हैं. योगी जी बोल रहे हैं कि – तुम लोग दिल्ली क्यों गए? अब तुम लोगों को दिल्ली कभी नहीं जाने दिया जाएगा वही राघव चड्ढा के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्‍युंजय कुमार ने आप विधायक को जवाब देते हुए ट्वीट किया. उन्‍होंने लिखा, दिल्ली से हो रहा पलायन आपके सरकार की ही देन है, इन्हें न आसरा मिला, न खाना न पानी, मूसलाधार बारिश में सिर छुपाने को छत तक न मिली, योगी सरकार ने रातों रात बसें लगाकर इनके रहने व खाने की व्यवस्था की है, झूठ मत बोलिये.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तीन दिनों में यूपी में आए 1 लाख लोग CM ने दिए क्वारंटाइन के आदेश
Next: AIMIM प्रमुख ओवैसी ने प्रवासी मजदूरों के पलायन पर दिया बयान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.