Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन के दौरान अभिनेत्री तापसी ने की पुरानी तस्वीर साझा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लॉकडाउन के दौरान अभिनेत्री तापसी ने की पुरानी तस्वीर साझा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के चलते देशभर में लॉकडाउन परिस्थिति बनी हुई है. इस बीच पूरे देश के लोग अपने घरों में कैद हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी अपने घर के अंदर ही हैं और लोगों से भी कोरोना वायरस से बचे रहने की अपील कर रहे हैं. अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर समय बिता रही हैं शनिवार को अभिनेत्री ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ तापसी ने अपनी पसंदीदा जेवरातों और नेलपॉलिश को लेकर अपनी नापसंदगी का भी खुलासा किया

तापसी ने कहा, यह करियर के शुरूआती दिनों में मेरे शामिल हुए किसी एक समारोह की तस्वीर है. इसमें मेरे मेकअप, हेयर स्टाइल और साड़ी पहनने की कुशलता को परखा गया. इसमें मैं पास भी हुई थी. बीतें सालों में कई सारी चीजें बदली हैं, लेकिन साड़ी मुझे आज भी बहुत पसंद है. बालों में फूल लगाना मेरी पसंदीदा एक्सेसरीज है और मुझे आज भी नेलपॉलिश लगाना पसंद नहीं है

इसलिए जिन तस्वीरों में मैं अपने नाखूनों को दिखाना नहीं चाहती, उनमें इन्हें छिपाने में मैं माहिर हूं.फिल्मों की बात करें, तो तापसी के पास अभी कई सारी परियोजनाएं हैं. थप्पड़’ में बेहतरीन अभिनय करने के बाद तापसी आने वाले समय में हसीन दिलरूबा, रश्मि रॉकेट और शाबाश मिठू में नजर आएंगी

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिद्धार्थ,शहनाज के गाने भुला दूंगा को फैंस ने किया बेहद पसंद
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के बढ़ते …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.